अमरीका में ट्रंम्प विरोधी प्रदर्शन
Apr २३, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
हज़ारों लोगों ने वाइट हाउस के बाहर ट्रंप की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किये।
चालीस हज़ार से अधिक लोगों ने वाशिग्टन में वाइट हाउस तथा अमरीका के पर्यावरण मंत्रालय की इमारत के बाहर डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों का खुलकर विरोध किया। यह लोग पर्यावरण के बारे में भी ट्रम्प की नीतियों का विरोध कर रहे थे।
विशेष बात यह है कि अमरीकी राष्ट्रपति की नीतियों का विरोध एेसी स्थिति में किया जा रहा था कि जब वाशिग्टन में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की बैठक चल रही थी। प्रदर्शनकारियों ने अमरीकी सरकार की युद्धोन्मादी नीति के विरोध में भी नारे लगाए।
टैग्स