अमरीकी नीतियों से बढ़ रही हैं अफ़ग़ानिस्तान की मुश्किलें
Apr २४, २०१७ ०८:२४ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने अमरीका की दोहरी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की मौजूदगी के बावजूद तालेबानी आतंकवाद का अंत नहीं हो सका है।
हामिद करज़ई ने रविवार को काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीका अपनी दोहरी नीतियों से अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा को बढ़ावा दे रहा है और तेलबान लगातार हमले कर रहे हैं।
हामिद करज़ई ने देश की जनता, सरकार और मीडिया से मांग की कि शत्रु के षडयंत्रों की ओर से होशियार रहें और देश के हितों की रक्षा करें।
ज्ञात रहे कि तालेबान ने मज़ार शरीफ़ में अफ़ग़ान सेना की छावनी पर हमला कर दिया जिसमें लगभग 140 सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
टैग्स