अफगानिस्तान ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया
आतंकवादी गुट दाइश अफ़ग़ानिस्तान के लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन है" भारत में अफगान राजदूत
भारत में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत ने क्षेत्रीय देशों द्वारा गम्भीर रूप से मुकाबला और उसे नष्ट करने पर बल दिया।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत शेदा मोहम्मद अबताली ने बुधवार को नई दिल्ली में” भारत-अफगानिस्तान संबंधों की स्ट्रैटेजी” शीर्षक के अंतर्गत आयोजित होने वाली कांफ्रेन्स में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत ने कहा कि आतंकवाद को भारत, अफगानिस्तान और क्षेत्र के देशों के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा समझा जाता है इस आधार पर उससे मुकाबला ज़रूरी है।
शेदा मोहम्मद अबताली ने क्षेत्र की शांति व सुरक्षा के लिए आतंकवादी गुटों के खतरे की ओर संकेत के साथ कहा कि आतंकवादी गुट दाइश अफ़ग़ानिस्तान के लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन है। नई दिल्ली में अफगानिस्तान के राजदूत ने अपने देश में दाइश के प्रभाव को क्षेत्र के देशों के लिए खतरा बताया और कहा कि यह गुट दक्षिण एशिया को अशांत बनाने की चेष्टा में है।
नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत ने आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले में काबुल सरकार को मिलने वाली सफलता की ओर संकेत करते हुए आशा जताई है कि क्षेत्र के देश भी इस संबंध में अफगानिस्तान की सहायता करेंगे।
उन्होंने काबुल सरकार द्वारा आतंकवादी गुटों के समर्थन पर आधारित पाकिस्तान के आरोप को निराधार बताया और कहा कि अफगानिस्तान आतंकवाद की सबसे बड़ी भेंट है। MM