हिज़्बुल्लाह आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई का समर्थक हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40744-हिज़्बुल्लाह_आतंकवाद_के_खिलाफ़_लड़ाई_का_समर्थक_हैः_रूस
रूस के विदेशमंत्री ने शनिवार को भी सीरिया में आतंकवादी गुटों के साथ युद्ध करने की पश्चिम की शैली के परिवर्तन पर बल देते हुए कहा था कि तेहरान, मॉस्को और हिज़्बुल्लाह आतंकवाद से लड़ाई में दमिश्क के समर्थक हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१७ ०६:०१ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई का समर्थक हैः रूस

रूस के विदेशमंत्री ने शनिवार को भी सीरिया में आतंकवादी गुटों के साथ युद्ध करने की पश्चिम की शैली के परिवर्तन पर बल देते हुए कहा था कि तेहरान, मॉस्को और हिज़्बुल्लाह आतंकवाद से लड़ाई में दमिश्क के समर्थक हैं।

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि लेबनान का हिज़्बुल्लाह आंदोलन सीरिया में आतंकवादी गुटों के विरुद्ध संघर्ष का समर्थक है। सर्गेई लावरोफ ने कुछ देशों व शासनों की ओर से हिज्बुल्लाह को आतंकवादी कहे जाने के दावे को रद्द कर दिया।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री ने बुधवार को घोषणा की है कि उनका देश हिज़्बुल्लाह को आतंकवादी संगठन नहीं मानता है बल्कि यह संगठन सीरिया में आतंकवाद से मुकाबले में प्रभावी सहयोग कर रहा है।

लावरोफ ने बल देकर कहा कि सीरिया की सेना रूस की वायु सेना और ईरान के सैनिक परामर्श से आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ रही है और लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के सदस्य भी उसकी सहायता करते हैं।

रूस के विदेशमंत्री ने शनिवार को भी सीरिया में आतंकवादी गुटों के साथ युद्ध करने की पश्चिम की शैली के परिवर्तन पर बल देते हुए कहा था कि तेहरान, मॉस्को और हिज़्बुल्लाह आतंकवाद से लड़ाई में दमिश्क के समर्थक हैं।

ज्ञात रहे कि कुछ पश्चिमी और अरब देश सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की कानूनी सरकार का तख्ता पलटने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करते हुए उन्हें 6 वर्षों का समय बीत रहा है परंतु उन्हें विफलता का सामना रहा और रोचक बात यह है कि इस कार्य में विफलता मिलने के बाद आतंकवादी गुटों के प्रति अब भी जानकारी, आर्थिक और हथियारों का भारी समर्थन जारी है। MM