नैटो अफगानिस्तान में लंबे समय तक बना रहेगाः स्टोल्टेनबर्ग
इस समय अमेरिका की अगुवाई में अफगानिस्तान में नैटो सैनिकों की संख्या लगभग 13 हज़ार है।
नैटो के महासचिव ने कहा है कि वह आतंकवाद से मुकाबले के लिए लंबे समय तक अफगानिस्तान में बने रहेंगे।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने गुरूवार को दावा किया कि अफगान सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देना इस देश में नैटो की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी होगी।
नैटो के महासचिव ने स्पष्ट किया कि नैटो को चाहिये कि वह अफगानिस्तान में लंबे वर्षों तक भूमिका निभाये।
इस समय अमेरिका की अगुवाई में अफगानिस्तान में नैटो सैनिकों की संख्या लगभग 13 हज़ार है।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2001 में अमेरिका और उसके घटकों ने आतंकवाद से मुकाबले और अफगानिस्तान में सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के बहाने इस देश पर हमला किया था परंतु उस समय से लेकर आज तक न केवल अफगानिस्तान में आतंकवाद का सफाया नहीं हुआ बल्कि असुरक्षा, आतंकवाद और मादक मदार्थों के उत्पादन में ध्यानयोग्य वृद्धि हो गयी है। MM