दाइश अमेरिकी उपज हैः हामिद करज़ई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41202-दाइश_अमेरिकी_उपज_हैः_हामिद_करज़ई
अमेरिका अफगानिस्तान की भूमि का प्रयोग अपने हथियारों के परीक्षण के रूप में कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१७ ०८:२४ Asia/Kolkata
  • दाइश अमेरिकी उपज हैः हामिद करज़ई

अमेरिका अफगानिस्तान की भूमि का प्रयोग अपने हथियारों के परीक्षण के रूप में कर रहा है।

अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश क्षेत्र में अमेरिकी उपज है।

हामिद करज़ई ने अमेरिका के फॉक्स न्यूज़ टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा कि आतंकवादी गुट दाइश अमेरिकी हथकंडा और उसकी उपज है और यह देश अफगानिस्तान की भूमि का प्रयोग अपने हथियारों के परीक्षण के रूप में कर रहा है।

उन्होंने कहा कि दाइश की जड़ विदेश में है और क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति के साथ वर्ष 2015 में उसका गठन हुआ है।

इसी प्रकार अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने इस देश के नंगरहार प्रांत में अमेरिका द्वारा सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराये जाने की भर्त्सना की और कहा कि दाइश ने पहले से अपने सैनिकों, परिवार के सदस्यों और अपने निकट संबंधियों को क्षेत्र से बाहर निकाल लिया था इस आधार पर कहना चाहिये कि इस हमले की योजना पहले से तैयार की गयी थी। MM