सीरिया में आतंकवाद विरोधी अभियान में ईरान, रूस और तुर्की गंभीर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41254-सीरिया_में_आतंकवाद_विरोधी_अभियान_में_ईरान_रूस_और_तुर्की_गंभीर
रूस की सशस्त्र सेना की कमान्ड के प्रमुख जनरल सर्गेई रोडस्कोय ने कहा है कि रूस, ईरान और तुर्की, सीरिया में आतंकवाद विरोधी संयुक्त युद्ध को जारी रखेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१७ ०८:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में आतंकवाद विरोधी अभियान में ईरान, रूस और तुर्की गंभीर

रूस की सशस्त्र सेना की कमान्ड के प्रमुख जनरल सर्गेई रोडस्कोय ने कहा है कि रूस, ईरान और तुर्की, सीरिया में आतंकवाद विरोधी संयुक्त युद्ध को जारी रखेंगे।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार जनरल सर्गेई रोडस्कोय का कहना है कि सीरिया में बिना झड़पों वाले क्षेत्र बनाने के बारे में होने वाले समझौते का अर्थ, यह नहीं है कि सीरिया में नुस्रा फ़्रंट और आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध युद्ध समाप्त धे जाएगा।

उनका कहना था कि रूस, ईरान और तुर्की, सीरिया में बिना झड़पों वाले क्षेत्रों में आतंकवादी गुटों को समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे और आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में इस देश की सेना की सहायता करेंगे।

ज्ञात रहे कि सीरिया की चौथी अंतर्राष्ट्रीय बैठक आस्ताना में गुरुवार को समाप्त हुई जिसमें भाग लेने वाले प्रतिनिधि देशों ने "तनाव कम" वाले क्षेत्र बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता शनिवार से लागू होगा।

इस समझौते के आधार पर सीरिया में इदलिब प्रांत, हुम्स शहर के उत्तरी क्षेत्रों, पूर्वी ग़ोता और दक्षिणी सीरिया में तनाव कम वाले क्षेत्र बनाने पर सहमति हुई है।

यह वार्ता ईरान की पहल पर तथा रूस और तुर्की के सहयोग से सीरिया में शांति की स्थापना के उद्देश्य से आयोजित हुई थी। (AK)