बोको हराम की क़ैद से आज़ाद हुईं दसियों छात्राएं
May ०७, २०१७ ११:०० Asia/Kolkata
आतंकवादी गुट बोको हराम ने उन दसियों स्कूली छात्राओं को स्वतंत्र कर दिया जिन्हें 3 वर्ष पहले अपहरित कर लिया था।
नाइजीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुट बोको हराम ने अप्रैल 2014 में इस देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र चिबॉक से स्कूल की 200 से अधिक छात्राओं का अपहरण कर लिया था।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने इनमें से 82 छात्राओं को आज़ाद कर दिया है जो वर्तमान समय में नाइजीरिया की सेना की निगरानी में हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि यह छात्राएं अभी कैमरून सीमा में बांकी के पास है जहांपर उनकी मेडिकल जांच की जाएगी।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट बोको हराम, नाइजीरिया और आसपास के देशों में सक्रिय है। इसकी हिंसक कार्यवाहियों में कम से कम बीस हज़ार लोग मारे जा चुके हैं।
टैग्स