लंदन के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर हमले करोः दाइशी फ़रमान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41346-लंदन_के_भीड़भाड़_वाले_क्षेत्रों_पर_हमले_करोः_दाइशी_फ़रमान
दाइश ने आतंकवादियों को आदेश दिया है कि वे लंदन के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रक से हमले करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१७ १३:०८ Asia/Kolkata
  • लंदन के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर हमले करोः दाइशी फ़रमान

दाइश ने आतंकवादियों को आदेश दिया है कि वे लंदन के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रक से हमले करें।

तसनीम समाचार एजेन्सी ने ब्रिटेन के टाइम्स समाचारपत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि आतंकवादी गुट दाइश ने अपने आतंकवादियों को नया निर्देश जारी किया है कि वे ब्रिटेन के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रक से वैसे ही हमले करें जैसे हमले बर्लिन में किये गए थे।

दाइश की पत्रिका दाबिक़ में कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हमले का सबसे अच्छा साधन ट्रक है। दाइश ने अपने आतंकवादियों को लंदन के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की भी सूचि भी उपलब्ध कराई है।  दाइश के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर भी हमले किये जा  सकते हैं।

दाबिक़ में नीस, बर्लिन और ब्रिटेन की संसद पर हमले करने वालों को हीरो बताकर उनकी प्रशंसा की है।