पीआईए की उड़ान से हिरोईन बरामद की गई, ब्रिटिश अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41926-पीआईए_की_उड़ान_से_हिरोईन_बरामद_की_गई_ब्रिटिश_अधिकारी
ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना हे कि लंदन जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस पीआईए की उड़ान से मादक पदार्थ बरामद होने की पुष्टि हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१७ ०५:२१ Asia/Kolkata
  • पीआईए की उड़ान से हिरोईन बरामद की गई, ब्रिटिश अधिकारी

ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना हे कि लंदन जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस पीआईए की उड़ान से मादक पदार्थ बरामद होने की पुष्टि हो गई है।

ब्रिटिश अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि बार्डर फ़ोर्स के अधिकारियों ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली पीआईए की उड़ान से हिराइन बरामद की।

अधिकारियों ने आगे बताया कि नेशनल क्राइम एजेंसी के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई गिरफ़तारी नहीं हुई है जबकि मामले की जांच जारी है।

इससे पहले हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली पीआईए की उड़ान के चालकदल की ध्यानपूर्वक तलाशी ली गई फिर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पीआईए के प्रवक्ता मशहूद ताजौर ने हीथ्रो एयरपोर्ट की इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस्लामाबाद से लंदन जाने वाली पीआईए की उड़ान पीके-785 सोमवार को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंची थी, लैंडिंग के बाद यात्री, विमान से उतर गए लेकिन प्रशासन ने पीआईए के चालकदल को हिरासत में ले लिया और विमान की विधिवत रूप से तलाशी ली गई।

प्रवक्ता के अनुसार चालक दल के 14 सदस्यों को ब्रिटिश प्रशासन ने 2 घंटे तक हिरासत में रखा लेकिन इस बात की सूचना नहीं दी गई कि स्टाफ़ को क्यों हिरासत में लिया गया।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि ब्रिटिश प्रशासन ने पीआईए के चालकदल से कथित सुरक्षा ख़तरों के बारे में पूछगछ की।

पीआईए को इससे पहले भी अनेक मामलों में आलोचनाओं का सामना रहा है।