ट्रम्प ने कौनसी अहम ख़ुफ़िया जानकारियां रूस को लीक कर दीं?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41956-ट्रम्प_ने_कौनसी_अहम_ख़ुफ़िया_जानकारियां_रूस_को_लीक_कर_दीं
अमरीकी मीडिया का कहना है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने व्हाईट हाउस में रूसी अधिकारियों के साथ बैठक में जो ख़ुफ़िया जानकारियां लीक की हैं, वह इस्राईल ने अमरीका को उपलब्ध करवायी थीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१७ १२:२४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने कौनसी अहम ख़ुफ़िया जानकारियां रूस को लीक कर दीं?

अमरीकी मीडिया का कहना है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने व्हाईट हाउस में रूसी अधिकारियों के साथ बैठक में जो ख़ुफ़िया जानकारियां लीक की हैं, वह इस्राईल ने अमरीका को उपलब्ध करवायी थीं।

मंगलवार को न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल ने अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसियों के साथ बहुत ही अहम ख़ुफ़िया जानकारी साझा की थी, जिसमें कहा गया था कि दाइश लैपटॉप कम्पयूटरों का इस्तेमाल करके विमानों में बम प्लॉट कर सकता है।

हालांकि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मैक मास्टर ने इस रिपोर्ट को निराधार बताया है, जिसमें कहा गया है कि ट्रम्प ने रूसियों को अहम ख़ुफ़िया जानकारियां लीक कर दी हैं।

इस बीच, अमरीका के कई मीडिया संगठनों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है कि इस जानकारी का स्रोत इस्राईल था।

इस ख़ुफ़िया जानकारी में दाइश की लैपटॉप कंप्यूटर्स के अंदर अत्याधुनिक बमों को छिपाने की नई क्षमता पर चिंता व्यक्त की गई थी।

इस जानकारी के बाद ही अमरीका ने मार्च में आठ मुस्लिम देशों से आने वाली फ़्लाइटों में लैपटॉप जैसे इलैक्ट्रोनिक उपकरणों के ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इस प्रतिबंध से इन मुस्लिम देशों की 9 कंपनियां, सऊदी एयरलाइंस, इजिप्ट एयरलाइंस, टर्किश एयरलाइंस, एमिरेट्स एयरलाइंस, मोरक्को रोयल एयर, कुवैत एयरवेज़, इत्तिहाद एयरवेज़, जॉर्डन एयरलाइंस और क़तर एयरवेज़ प्रभावित हुईं। msm