आतंकवादियों के यूरोप लौटने से संयुक्त राष्ट्र संघ चिंतित
संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से जारी आंकड़ों के आधार पर दाइश में शामिल तीस हज़ार आतंकियों में से चालीस से पचास प्रतिशत आतंकवादियों ने सीरिया और इराक़ में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र छोड़ दिए हैं।
ब्रसल्ज़ से रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की आतंकवाद निरोधक समिति के प्रमुख जान पेल लाबोर्ड ने गुरुवार को कहा कि यूरोप की ओर आतंकवादियों के पलटने की चिंता एेसी स्थिति में पेश की गयी है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के हाथों से इराक़ और सीरिया के अधिकतर क्षेत्र निकल रहे हैं।
लाबोर्ड ने यह बात संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधियों से एक बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूरोप से आने जाने वालों के लिए लगाई की सीमित्ताओं के बावजूद बहुत से विदेशी आतंकियों ने यूरोपीय सीमाएं पार कीं और स्वदेश लौटे हैं और यह मानव तस्करों के हस्तक्षेप से अधिक संभव हो सका है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के इस अधिकारी ने कुछ यूरोपीय देशों के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पिछले 12 महीने के दौरान यूरोप लौटने वाले आतंकियों की संख्या में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
यूरोपीय देशों की ओर से आतंकियों के लौटने के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की चिंता एेसी हालत में है कि अतीत में अधिकतर यूरोपीय देशों ने इराक़ और सीरिया में आतंकियों की सामरिक व वित्तीय सहायताएं की हैं। (AK)