नैटो, सीरिया और इराक़ में सैन्य कार्यवाही नहीं करेगा
नैटो के महासचिव ने बल देकर कहा है कि नैटो, सीरिया और इराक़ में सैन्य कार्यवाही नहीं करेगा।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार नैटो के महासचिव येन्स स्टोलटेनबर्ग ने गुरुवार को ब्रसल्ज़ में इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध नैटो के सैन्य कार्यवाही में शामिल होने के बारे में कहा कि अभी तक कोई फ़ैसला नहीं किया गया है और इस बारे में वार्ताओं का क्रम जारी है।
उनका कहना था कि नैटो, अपने आक्स जासूसी विमानों के प्रयोग और इसके समर्थन में अपने सैन्य प्रशिक्षणों का क्रम यथावत जारी रखेगा किन्तु समर्थन का यह कदापि अर्थ नहीं है कि नैटो इन देशों में सैन्य कार्यवाही में शामिल होगा।
नैटो के महासचिव का यह बयान एेसी हालत में सामने आया है कि इससे पहले अमरीकी कूटनयिकों ने नैटो से मांग की थी कि नैटो के जासूसी विमान अवाक्स, इराक़ और सीरिया में दाइश के ठिकानों पर हवाई हमलों में शामिल हों। (AK)