सीरिया की सेना को जानबूझकर निशाना बनाया गयाः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42046-सीरिया_की_सेना_को_जानबूझकर_निशाना_बनाया_गयाः_अमरीका
अमरीकी गठबंधन ने एक बयान जारी करके स्वीकार किया है कि सीरिया के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में प्रगति कर रही सीरियाई सेना के ठिकानों को गुरुवार को निशाना बनाया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०१७ ०८:४७ Asia/Kolkata
  • सीरिया की सेना को जानबूझकर निशाना बनाया गयाः अमरीका

अमरीकी गठबंधन ने एक बयान जारी करके स्वीकार किया है कि सीरिया के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में प्रगति कर रही सीरियाई सेना के ठिकानों को गुरुवार को निशाना बनाया गया।

अलआलम टीवी चैनल की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी गठबंधन ने सीरिया और उसके घटक बलों की तनफ़ क्षेत्र में प्रगति को अपने और अपने घटकों के लिए ख़तरा स्वीकार किया है।

अमरीकी गठबंधन ने स्वीकार किया है कि सीरिया की सेना को तनफ़ क्षेत्र में प्रगति से बचने के लिए रूस को तैयार करने के प्रयास में विफलता के बाद यह कार्यवाही अंजाम दी गयी। रोइटर्ज़ ने भी अमरीका के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि जिसने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अमरीकी सेना ने सीरिया की सेना और उसके घटकों के एक कारवां को जार्डन की सीमा के निकट निशाना बनाया।

एरोरज़ नामक गुट की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ और सीरिया में अमरीका के हवाई हमलों में अब तक 2500 से अधिक आम नागरिक हताहत हो चुके हैं।

अमरीका के नेतृत्व में तथाकथित आतंकवाद निरोधक गठबंधन के सैनिकों ने जून 2014 से सीरिया की सरकार या संयुक्त राष्ट्र संघ की अनुमति के बिना आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष के बहाने सीरिया पर हवाई हमले कर रहे हैं। (AK)