और भी हमले हो सकते हैं, बढ़ा दी गई है चौकसी,
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42340-और_भी_हमले_हो_सकते_हैं_बढ़ा_दी_गई_है_चौकसी
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने सावधान किया है कि मानचेस्टर हमले के बाद ब्रिटेन में किसी भी समय अगला हमला हो सकता है और इस बात को दृष्टिगत रखते हुए ख़तरे के स्तर को बढ़ा दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१७ ०४:५३ Asia/Kolkata
  • और भी हमले हो सकते हैं, बढ़ा दी गई है चौकसी,

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने सावधान किया है कि मानचेस्टर हमले के बाद ब्रिटेन में किसी भी समय अगला हमला हो सकता है और इस बात को दृष्टिगत रखते हुए ख़तरे के स्तर को बढ़ा दिया गया है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कह कि यह क़दम इस लिए उठाया गया कि जांच एजेंसियां अभी इस बात को सुनिश्चित नहीं कर सकी हैं कि मानचेस्टर हमले का हमलावर सलमान उबैदी अकेला था या उसको किसी से सहायता मिली थी।

टेरीज़ा मे ने कहा कि इस बात की भी संभावना है कि मानचेस्टर हमले में एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा गुट संलिप्त हो।

मानचेस्टर पुलिस के अनुसार आत्मघती हमलावर 22 साल का सलमान उबैदी था जो वर्ष 1994 में मानचेस्टर में पैदा हुआ, उसके तीन भाई बहन हैं। यह लीबियाई मूल का ब्रिटिश नागरिक था।

सन 2014 से ब्रिटेन में हमले के ख़तरे की सतह इससे एक दर्जा कम थी जिसका अर्थ यह था कि हमले की आशांक बहुत ज़्यादा है। ख़तरे के स्तर को अंतिम दर्जे तक इससे पहले दो बार ले जाया गया है। पहली बार वर्ष 2006 में उस समय यह क़दम उठाया गया था जब ट्रान्स एटलांटिक फ़्लाइट्स पर द्रव बमों से हमला करने की योजना को विफल बनाया गया था। और इससे एक साल बाद उस समय भी यह क़दम उठाया गया था जब लंदन में एक नाइट क्लब को बम से उड़ाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की खोज की जा रही थी जिसने बाद में जाकर ग्लास्गो एयरपोर्ट पर हमला कर दिया था।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कहना था कि सरकार ने आप्रेशन टैम्पेरर शुरू कर दिया है जिसके तहत आम लोगों को सुरक्षा देने के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल के साथ ही सेना को भी तैनात किया जाएगा।

टेरीज़ा मे ने कहा कि आने वाले हफ़्तों में पुलिस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।