चीनः चाकू़ से हमला , 2 मरे 18 घायल
May २८, २०१७ २०:५९ Asia/Kolkata
चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रान्त गोएन्जो में एक व्यक्ति ने चाक़ू से हमला करके कम से कम 2 लोगों को मार डाला है और अन्य 18 को घायल कर दिया।
चीनी सूत्रों के अनुसार हमलावर, एक 30 वर्षीय चीनी युवक है जो विदित रूप से मानसिक रोगी है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
चीन में चाकू़ और तलवारों से हमला पिछले कुछ वर्षों में बढ़ रहा है।
पिछली जनवरी को भी एक व्यक्ति ने चाक़ू से चाइल्ड केयर सेन्टर पर हमला करके 11 बच्चों को घायल कर दिया था।
फरवरी 2016 में भी एक व्यक्ति ने हायनन प्रान्त में चाकू से हमला करके 10 बच्चों को घायल कर दिया और उसके बाद आत्महत्या कर ली। (Q.A.)
टैग्स