आतंकवादी हमले बहुत बड़ा पाप हैं- धर्मगुरू
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42654-आतंकवादी_हमले_बहुत_बड़ा_पाप_हैं_धर्मगुरू
पाकिस्तान के धर्मगुरूओं ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि आतंकवादी हमले बहुत बड़ा पाप हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१७ ०६:३९ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी हमले बहुत बड़ा पाप हैं- धर्मगुरू

पाकिस्तान के धर्मगुरूओं ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि आतंकवादी हमले बहुत बड़ा पाप हैं।

जियो टेलिविज़न के अनुसार पाकिस्तान से बहुत के धर्मगुरूओं ने कहा कि जनता और सेना पर किसी भी प्रकार का आतंकवादी हमला हराम है और इसी प्रकार आतंकवादी हमलों के लिए लोगों को उकसाना भी बहुत बड़ा पाप है।

इन धर्मगुरूओं ने कहा है कि पाकिस्तान का संविधान धर्म पर आधारित है अतः उसके आधार पर आतंकवाद के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकती है।  दूसरी ओर इन धर्मगुरूओं का कहना है कि जेहाद के फ़त्वे का अधिकार सबको नहीं है बल्कि इसका अधिकार केवल वरिष्ठ धर्मगुरू को ही है।

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब पाकिस्तान में विभिन्न इस्लामी पंथों के धर्मगरुूओं ने एक प्लेटफार्म पर एकत्रित होकर आतंकवाद और अतिवाद का विरोध किया है।