ईरान पर ट्रम्प का आरोप, निरा झूठः फ़्रांसीसी समाचार पत्र
फ़्रांसीसी समाचार पत्र लोमोंड ने बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का उस आतंकवाद और चरमपंथ से कोई संबंध नहीं है जिसने 2001 में पश्चिम को ख़तरे में डाल रखा है।
फ्रांस के सबसे प्रसिद्ध समाचार पत्र लोमोंड ने सोमवार को अपने संस्करण में आतंकवाद को सुव्यवस्थित करने में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका पर आधारित अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रमप के हालिया आरोपों की ओर संकेत करते हुए लिखा कि ईरान द्वारा आतंकवाद का समर्थन, निरा झूठ हैं।
यह समाचार पत्र लिखता है कि आतंकवाद और चरमपंथ की सीधे भेंट चढ़ने वाले यूरोप और फ़्रांस, अमरीकी राष्ट्रपति के इस झूठ के सामने किसी प्रकार प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर सकते हैं। फ़्रांसीसी समाचार पत्र लिखता है कि पश्चिम उस ख़तरे का सामना कर रहे हैं जिसके बारे में वह कल्पना करते हैं कि वह ईरान की ओर से है, चाहे वह अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, लीबिया और सीरिया की ओर से ही क्यों न हो।
लोमोंड समाचार पत्र ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के आयोजन की ओर संकेत करते हुए बल देता है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान में लोकतंत्र स्थापित है और अंत में देश की अधिकतर जनता जिसे चाहती है वही सत्ता में पहुंचता है।
सीरिया और इराक़ में आतंकवाद के मुख्य समर्थक अमरीका और पश्चिम को वर्तमान समय में अपने देशों में आतंकवाद के विस्तार का सामना है और यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है। (ak)