मास्को में भीषण तूफ़ान से 13 की मौत, 125 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42722-मास्को_में_भीषण_तूफ़ान_से_13_की_मौत_125_घायल
मास्को में भीषण तूफ़ान के कारण, 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 125 अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१७ ०८:२९ Asia/Kolkata
  • मास्को में भीषण तूफ़ान से 13 की मौत, 125 घायल

मास्को में भीषण तूफ़ान के कारण, 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 125 अन्य घायल हो गए हैं।

सोमवार को आए इस तूफ़ान ने दर्जनों पेड़ों को उखाड़ फेंका और कई घरों की छतों को उड़ाकर ले गया।

 

रूसी अधिकारियों के मुतबाक़ि, घायल होने वालों में 17 बच्चे भी हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुतबिक़, अधिकांश मौतें पेड़ों और घरों के गिरने से हुई हैं।

 

मास्को के दो हवाई अड्डों को क़रीब 13 उड़ानों को रद्द करने का फ़ैसला लेना पड़ा।

रूस के मौसम विभाग ने एलान किया है कि तूफ़ान के दौरान हवा की रफ़्तार प्रति सेंकड 22 मीटर थी।

मास्को के इलाक़े में तूफ़ान के कारण बिजली के तार टूटने से 102 क़स्बों और गांवों में 18 हज़ार से अधिक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। msm