यूक्रेन के मामले पर अमरीका को ब्लैकमेलिंग नहीं करनी चाहिएः रूस
रूस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यूक्रेन के विषय को लेकर अमरीका को मास्को से ब्लैकमेलिंग नहीं करनी चाहिए।
रूस के विदेशउपमंत्री सरगेई रेयाबकोफ़ ने कहा कि यूक्रेन के बारे में हम वाशिग्टन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में ब्लैकमेलिंग या प्रतिबंध जैसी कोई भी युक्ति उपयोगी सिद्ध नहीं हो सकती।
रेयाबकोफ़ ने इसी प्रकार से याद दिलाया कि यूक्रेन, संकट के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति गंभीर नहीं है और यही कारण है कि इसके समाधान में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमरीकी अधिकारी यूक्रेन संकट के समाधान के पक्षधर हैं तो उन्हें पहले यूक्रेन से वार्ता करके उन्हें सहयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इससे पहले वाशिग्टन पोस्ट ने लिखा था कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान में कहा था कि यूक्रेन संकट के समाधान को उनकी सरकार में प्राथमिकता नहीं होगी। अब वह मास्को के साथ वार्ता में यूक्रेन के मामले को तुरूप के पत्ते के रूप में प्रयोग करना चाहते हैं।