ईरान की मीज़ाइल क्षमता ख़तरा हैः अमरीका का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42856-ईरान_की_मीज़ाइल_क्षमता_ख़तरा_हैः_अमरीका_का_दावा
अमरीका की गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख ने दावा किया है कि उनका देश वर्ष 2020 तक ईरान के मीज़ाइल ख़तरे को नियंत्रित कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१७ ०७:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान की मीज़ाइल क्षमता ख़तरा हैः अमरीका का दावा

अमरीका की गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख ने दावा किया है कि उनका देश वर्ष 2020 तक ईरान के मीज़ाइल ख़तरे को नियंत्रित कर सकता है।

अमरीका की प्रतिरक्षा गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख जिम साइरिंग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके देश ने मंगलवार को बैलिस्टिक मीज़ाइलों के विरुद्ध जो सिस्टम तैयार किया है उसके परीक्षण ने यह दर्शा दिया है कि वाॅशिंग्टन सन 2020 तक ईरान और उत्तरी कोरिया के मीज़ाइल ख़तरे से निपट सकता है। उन्होंने दावा किया कि जीएमडी सिस्टम से फ़ायर किए जाने वाले गाइडेड मीज़ाइल ने प्रशांत महासागर में एक अंतर्महाद्वीपीय मीज़ाइल को ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त की और यह सिस्टम वर्ष 2020 तक सभी ख़तरों से निपटने में अमरीका की मदद करेगा।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के सैन्य अधिकारी हर कुछ समय बाद ईरान की मीज़ाइल क्षमता को ख़तरा बताते हैं लेकिन ईरान की रक्षा रणनीति पतिरोध पर आधारित है। ईरान के उच्चाधिकारियों ने बल देकर कहा है कि अपनी सैन्य क्षमता को मज़बूत करना हर देश का क़ानूनी अधिकार है और इस परिप्रेक्ष्य में ईरान अपनी मीज़ाइल क्षमता को मज़बूत बनाने के लिए किसी से भी अनुमति नहीं लेगा। (HN)