चीन ने की दक्षिण कोरिया से थाड सिस्टम हटाने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42878-चीन_ने_की_दक्षिण_कोरिया_से_थाड_सिस्टम_हटाने_की_मांग
चीन ने एक बार फिर अमरीका के आधुनिक मीज़ाईल सिस्टम टीएचएएडी की तैनाती का विरोध करते हुए सियोल से इस विवादास्पद तंत्र को हटाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१७ १२:१९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी रक्षा मंत्रालय द्वारा बिना तारीख़ के बांटी गयी इस तस्वीर में एक थाड मीज़ाईल टेस्ट के दौरान फ़ायर होता हुआ
    अमरीकी रक्षा मंत्रालय द्वारा बिना तारीख़ के बांटी गयी इस तस्वीर में एक थाड मीज़ाईल टेस्ट के दौरान फ़ायर होता हुआ

चीन ने एक बार फिर अमरीका के आधुनिक मीज़ाईल सिस्टम टीएचएएडी की तैनाती का विरोध करते हुए सियोल से इस विवादास्पद तंत्र को हटाने की मांग की है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफ़िंग में यह बात कही।

दक्षिण कोरिया और अमरीका का कहना है कि थाड मीज़ाईल तंत्र का लक्ष्य उत्तर कोरिया की ओर से संभावित ख़तरे से रक्षा करना है।

चीन के सरकारी मीडिया ने विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के बयान के हवाले से कहा कि इस तैनाती से चीन के सुरक्षा हित गंभीर रूप से ख़तरे में पड़ जाएंगे और क्षेत्रीय स्ट्रैटिजिक संतुलन प्रभावित होगा।

इस बयान में आगे आया है कि बीजिंग को नए थाड लॉन्चर्ज़ के बारे में सामने आयी रिपोर्टों पर गंभीर रूप से चिंता है। ये नए लॉन्चर्ज़, पहले से लगाए गए दो लॉन्चर्ज़ के अतिरिक्त लगाए गए हैं।

इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए इन ने एलान किया कि शपथ ग्रहण के बाद उनके सामने जो दस्तावेज़ पेश किए गए थे, उसमें जान बूझकर 4 नए रॉकेट लॉन्चर्ज़ की तैनाती की ख़बर को छिपाया गया था।

मून जाए इन के प्रकव्ता यून यंग चान ने कहा कि इस रिपोर्ट को बनाने में जो सैन्य अधिकारी शामिल थे, उन्होंने बताया कि इन मुख्य बिन्दुओं को संपादन प्रक्रिया के दौरान हटा दिया गया था। (MAQ/N)