लंदन में फिर हमला, कई लोगों के हताहत होने की आशंका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43040-लंदन_में_फिर_हमला_कई_लोगों_के_हताहत_होने_की_आशंका
लंदन ब्रिज पर उस समय हंगामा मच गया जब एक वैन ने वहां पैदल चल रहे लोगों को कुचलना आरंभ कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१७ ०३:१३ Asia/Kolkata
  • लंदन में फिर हमला, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

लंदन ब्रिज पर उस समय हंगामा मच गया जब एक वैन ने वहां पैदल चल रहे लोगों को कुचलना आरंभ कर दिया।

इस हमले में सात लोगों की मारे जाने की आशंका है। बताया जाता है कि कार चालक ने 15 से 20 लोगों को अपनी कार से कुचल दिया।

लंदन के सेंट्रल क्षेत्र में स्थित लंदन ब्रिज पर सफ़ेद रंग की एक कार ने लोगों को रौंदना आंरभ कर दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए जबकि दूसरी घटना बरो मार्केट में हुई। वहां चाक़ूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक की मौत हो गई । तीसरी घटना बकसोल में हुई है। 

घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद हैं। घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल के पास गोलियों की आवाज़ें भी सुनी गई हैं।

बताया जा रहा है कि एक वैन लंदन ब्रिज पर आई और ट्रैफ़िक लाइट सिस्टम के बीच से निकलते हुए सीढियों पर लोगों पर चढ़ गई। कई लोग वैन की चपेट में आ गए फिर वैन से 12 इंच लंबे चाकूओं से लैस तीन लोग बाहर निकले और बोरो हाई स्ट्रीट की ओर लोगों पर चाकू से हमला करते हुए आगे बढ़ते रहे। (AK)