मध्यपूर्व में आतंकवादी गुटों के गठन में वाशिग्टन की प्रमुख भूमिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43096-मध्यपूर्व_में_आतंकवादी_गुटों_के_गठन_में_वाशिग्टन_की_प्रमुख_भूमिका
उत्तरी कोरिया के एक अधिकारी ने कहा है कि मध्यपूर्व में आतंकवादी गुटों के गठन में वाशिग्टन की प्रमुख भूमिका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०१७ ०५:०४ Asia/Kolkata
  • मध्यपूर्व में आतंकवादी गुटों के गठन में वाशिग्टन की प्रमुख भूमिका

उत्तरी कोरिया के एक अधिकारी ने कहा है कि मध्यपूर्व में आतंकवादी गुटों के गठन में वाशिग्टन की प्रमुख भूमिका है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार फ़ार्स की खाड़ी के देशों में राजनयिक रह चुके उत्तरी कोरिया के कूटनयिक सूचांग सीक ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि अलक़ाएदा, दाइश या इस जैसे आतंकी गुटों को अमरीका ने ही बनाया।

"अर्राय कुवैत" नामक पत्रिका को दिये साक्षात्कार में उत्तरी कोरिया के इस डिप्लोमैट ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अमरीका की नीति मतभेद फैलाने पर आधारित है।  उन्होंने कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीकी हस्तक्षेप की ओर संकेत करते हुए कहा कि वाशिग्टन ने सदैव ही उत्तरी कोरिया के लिए संकट पैदा किये हैं।  उन्होंने कहा कि पियुंगयांग, अमरीकी धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देगा।