ब्रिटेन में संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू
पूरे ब्रिटेन में संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं।
ब्रिटेन, स्काॅटलैंड, वेल्ज़ और उत्तरी आयरलैंड के लोगों ने गुरुवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजे से हाउस आॅफ़ काॅमन्ज़ के सांसदों के चयन के लिए मतदान शुरू कर दिया। इस चुनाव में जनता ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस आॅफ़ काॅमन्ज़ के 650 सांसदों का भविष्य निर्धारित करेगी।
ब्रिटेन के क़ानून के अनुसार संसद के निचले सदन हाउस आॅफ़ काॅमन्ज़ में जिस पार्टी की सीटें सबसे अधिक होंगी, उसी पार्टी का प्रमुख देश का अगला प्रधानमंत्री होगा। ब्रिटेन की वर्तमान प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने इस संभावना के चलते कि उनकी पार्टी संसद में अधिक सीटें प्राप्त कर सकती है और जर्मी कोरबिन के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को भारी पराजय से दोचार कर सकती है, समय से पहले संसदीय चुनाव कराने का निर्णय किया है। (HN)