अमरीकी गठबंधन, दाइश की तबाही में सबसे बड़ी रुकावटः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43404-अमरीकी_गठबंधन_दाइश_की_तबाही_में_सबसे_बड़ी_रुकावटः_रूस
रूस की सशस्त्र सेना के आप्रेश्नल कमान्ड के प्रमुख सर्गेई रोडस्कोय ने कहा है कि अमरीका के नेतृत्व में बना तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय दाइश विरोधी गठबंधन, सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश की तबाही में रुकावट पैदा कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१७ ०८:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीकी गठबंधन,  दाइश की तबाही में सबसे बड़ी रुकावटः रूस

रूस की सशस्त्र सेना के आप्रेश्नल कमान्ड के प्रमुख सर्गेई रोडस्कोय ने कहा है कि अमरीका के नेतृत्व में बना तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय दाइश विरोधी गठबंधन, सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश की तबाही में रुकावट पैदा कर रहा है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सर्गेई रोडस्कोय ने शुक्रवार को कहा कि अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमान सीरियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी करके आतंकवादियों को मज़बूत करने के प्रयास कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के काल में इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष के दावे के उद्देश्य से तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन बनाया गया था।

यह एेसी स्थिति में है कि आधिकारिक रिपोर्टों से पता चलता है कि अमरीका और उसके पश्चिमी और अरब घटक, दाइश सहित आतंकवादी गुटों की वित्तीय व सामरिक सहायता करने वाले और इस गुट को अस्तित्व में लाने वाले समझे जाते हैं।