ट्रम्प ने फिर क़तर पर लगाया आतंकवाद के समर्थन का आरोप
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक बार फिर यह दावा किया कि वाशिंग्टन आतंकवाद से संघर्ष के मार्ग पर अग्रसर है, कहा कि क़तर जैसे हमारे कुछ घटकों को भी इस मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि हम आतंकवाद के वित्तीय समर्थन को रोकेंगे और क़तर जैसे कुछ हमारे घटकों को भी इस मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि अब समय आ गया है कि क़तर आतंकवाद का वित्तीय समर्थन रोक दे।
डोनल्ड ट्रम्प ने क्षेत्र के अपने हालिया दौरे की ओर संकेत करते हुए कि इस यात्रा के दौरान 350 अरब डाॅलर के आर्थिक व सामरिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिससे हमारे यहां हज़ारों रोज़गार पैदा होंगे।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति के पहले विदेशी दौरे के दौरान सऊदी अरब - अमरीका के बीच 460 अरब डॉलर मूल्य के हथियारों के समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
इस समझौते के 2 भाग हैं। एक भाग तुरंत रूप से प्रभाव में आएगा और दूसरा भाग 10 साल की अवधि पर फैला हुआ है। हथियारों के समझौते का तुरंत रूप से प्रभाव में आने वाला भाग 110 अरब डॉलर मूल्य का है जबकि 10 साल की अवधि वाला हिस्सा 350 अरब डॉलर मूल्य का है। ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे के दौरान ही 110 अरब डॉलर मूल्य वाले भाग का क्रियान्वयन शुरु हो गया।
अमरीका और सऊदी अरब के बीच हथियारों का यह समझौता एेसी स्थिति में हुआ कि रियाज़ पिछले दो वर्षों से निर्धन अरब देश यमन पर भीषण हमले जारी रखे हुए है।
ट्रम्प के मध्यपूर्व के दौरे के बाद फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों विशेषकर क़तर और सऊदी अरब के संबंध ख़राब हो गये हैं। (AK)