उत्तरी कोरिया, विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तराः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43608-उत्तरी_कोरिया_विश्व_शांति_के_लिए_गंभीर_ख़तराः_अमरीका
अमरीका का दावा है कि उत्तरी कोरिया का मिज़ाइल कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए गंभीर ख़तरा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १३, २०१७ ११:२६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया, विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तराः अमरीका

अमरीका का दावा है कि उत्तरी कोरिया का मिज़ाइल कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए गंभीर ख़तरा है।

अमरीकी विदेशमंत्री के सलाहकार थामस शेनून ने कहा है कि उत्तरी कोरिया का अन्तर्रमहाद्वीपीय मिसाइल कार्यक्रम बहुत ही गंभीर ख़तरे में बदलता जा रहा है।

रोएटर्ज़ के अनुसार जापान की यात्रा पर गए अमरीकी विदेशमंत्री के सलाहकार ने टोकयो में जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख के साथ भेंटवार्ता में कहा कि उत्तरी कोरिया अपने अन्तर्रमहाद्वीपीय मिसाइल कार्यक्रम में यदि सफल हो जाता है तो वह निश्चित रूप में पूरे विश्व के लिए बहुत गंभीर ख़तरे में बदल जाएगा।  अमरीका और पश्चिम की सबसे बड़ी चिंता यह है कि उत्तरी कोरिया की मिसाइल, परमाणु वार हेड ले जाने में सक्षम है।

ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया के बारे में अमरीका की शत्रुतापूर्ण नीतियों के कारण वर्तमान समय में कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति बहुत अधिक तनावपूर्ण है।