लंदन की बहुमंज़िला इमारत में भीषण आग, दर्जनों फंसे+video
लंदन की बहुमंज़िला इमारत में भीषण आग लग गई है जिसे बुझाने के लिए सैकड़ों दमकल कर्मी लगे हुए हैं।
प्रेस टीवी के अनुसार आग बुधवार की सुबह 27 मंज़िला इमारत लंकस्टर की वेस्ट स्टेट इमारत में लगी जब इमारत के अधिकतर लोग सो रहे थे।
इस इमारत में 120 फ़्लैट हैं। इसका निर्माण 1974 में हुआ था और हाल ही में मरम्मत हुई थी।
दमकल कर्मी और एम्बुलेंस गाड़ियां घटना स्थल पर भेज दी गई हैं। दमकल कर्मी बड़ी मेहनत से आग बुझाने की कोशिश कर रहे है। लंदन फ़ायर ब्रिगेड के अधिकारी डान डैली ने कहा कि दमकल कर्मी बड़ी कठिन परिस्थितियों में बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी और गंभीर घटना है।
इमारत के भीतर बहुत सारे लोग फंस गए हैं औ इमारत के गिर जाने की आशंका जताई जा रही है।
लंदन के मेयर सादिक़ ख़ान ने बताया कि इसे बड़ी घटना घोषित किया गया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने कुछ लोगों को इमारत से बाहर कूदते देखा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पड़ोस की इमारतों को ख़ाली करवाना शुरू कर दिया है और कुछ लोग धुएं की चपेट में आ गए जिनको चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा रही है। लगभग 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
इमारत के चारों ओर की सड़कें बंद कर दी गई हैं और अफ़रा तफ़री मची हुई है।