पूरे संसार में विश्व क़ुद्स दिवस की तैयारियां अपने चरम पर
संसार भर में विश्व क़ुद्स दिवस की तैयारियां तेज़ होती जा रही हैं।
पाकिस्तान के शिया और सुन्नी मुसलमानों ने घोषणा की है कि वे शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों में बढचढकर भाग लेंगे। योरोपीय देशों में रहने वाले मुसलमानों ने भी फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की बात कही है।
उधर भारत नियंत्रित कश्मीर के कई नेताओं ने घोषणा की है कि कल शुक्रवार को फ़लिस्तीनियों के समर्थन में निकाली जाने वाली रैलियों में वे भाग लेंगे।
ज्ञात रहे कि पूरी दुनिया में पवित्र रमज़ान के अन्तिम जुमे को फ़िलिस्तीनियों के समर्थन और बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी के उद्देश्य से विश्व क़ुद्स दिवस मानाया जाता है जिसमें दुनिया भर के मुसलमान बढ चढकर भाग लेते हैं। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने अगस्त 1979 को पवित्र रमज़ान के अन्तिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस घोषित किया था।