भारत, कश्मीर में अभूतपूर्व अत्याचार कर रहा हैः सरताज अज़ीज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44736-भारत_कश्मीर_में_अभूतपूर्व_अत्याचार_कर_रहा_हैः_सरताज_अज़ीज़
सरताज अज़ीज़ ने कहा है कि कश्मीर की जनता इस समय भारत के अभूतपूर्व अत्याचार सहन कर रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१७ १२:२३ Asia/Kolkata
  • भारत, कश्मीर में अभूतपूर्व अत्याचार कर रहा हैः सरताज अज़ीज़

सरताज अज़ीज़ ने कहा है कि कश्मीर की जनता इस समय भारत के अभूतपूर्व अत्याचार सहन कर रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार ने कहा है कि कश्मीर के बारे में इस्लामाबाद की नीति स्पष्ट है।  सरताज अज़ीज़ ने कहा कि हम भारत के अत्याचारों को विश्ववासियों को दिखाएंगे।  उन्होंने कहा कि भारत,कश्मीर में जो अत्याचार कर रहा है वह वास्तव में अभूतपूर्व है।

इसी बीच सरताज अज़ीज़ ने कहा कि पाकिस्तान, चीन और रूस के साथ अपने संबन्धों को अमरीका के कारण बलि नहीं चढ़ने देगा।  उन्होंने कहा कि अमरीका चाहता है कि पाकिस्तान के साथ अच्छे संबन्ध रखे जाएं और इस्लामाबाद भी यही चाहता है लेकिन इनको चीन और रूस के संबन्धों पर क़ुर्बान नहीं किया जा सकता।  नवाज़ शरीफ़ के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने कहा कि उनके देश के अधिकारी दूसरे देशों के हितों के विरुद्ध कोई काम नहीं करेंगे।