फ़्रांस में मस्जिद पर फ़ायरिंग 8 घायल
फ़्रांस के दक्षिण पूर्वी शहर आवीनियो में एक मस्जिद पर अज्ञात लोगों ने फ़ायरिंग कर दी जिसमें एक लड़की सहित 8 लोग घायल हो गए।
फ़्रांसीसी मीडिया ने बताया कि एक गाड़ी में सवार दो लोगों ने मस्जिद के क़रीब लोगों पर फ़ारयिंग की। फ्रांस के प्रासीक्यूटर आफ़िस का कहना है कि यह आतंकी हमला नहीं है और मस्जिद को निशाना नहीं बनाया गया बल्कि सड़क पर होने वाली इस घटना में धर्म का कोई मामला नहीं है।
घायल के बारे में बताया गया है कि वह ख़तरे से बाहर हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में 4 लोग सवार थे जिन्हें अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और उन्होंने नम़ाज़ियों पर हमला कर दिया।
पिछले हफ़्ते एक व्यक्ति ने पेरिस के उपनगरीय क्षेत्र में एक गाड़ी मस्जिद से टकराने की कोशिश की थी लेकिन इस घटना में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ था, पुलिस ने हमलावर को गिरफ़तार कर लिया था।
इस घटना के बाद मुस्लिम नेताओं ने प्रशासन से मांग की थी कि मुस्लिम उपासना स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए।