अमरीका में न्यूक्लियर सेंटर पर साइबर हमले की कोशिश
Jul ०८, २०१७ १३:४३ Asia/Kolkata
अमरीका के सरकारी विभाग ने देश के न्यूक्लियर सेंटर पर साइबर हमले की कोशिश की सूचना दी है।
असोशिएटेड प्रेस के अनुसार, अमरीका की फ़ेडरल पुलिस और आंतरिक सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कहा कि देश के ऊर्जा व न्यूक्लियर सेंटर के कंप्यूटर नेटवर्क को हैक करने की कोशिश का पता चला है।
एफ़बीआई और आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, जिन कंपनियों के नेटवर्क को हैक करने की कोशिश की गयी उसमें वुल्फ़ क्रीक वन कंपनी शामिल है। यह कंपनी वरमॉन्ट राज्य के बर्लिंग्टन शहर में एक परमाणु बिजलीघर का संचालन करती है।
अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने इसी प्रकार एलान किया कि जिन केन्द्रों पर निरंतर साइबर हमले का ख़तरा है उन्हें ज़रूरी उपाय अपनाने के निर्देश दिए जाएंगे। (MAQ/N)
टैग्स