पाकिस्तान में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए
रविवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका की षडयंत्रकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन हुए।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के लोगों ने आतंकवाद जैसी समस्या के बारे में अमेरिका की दोहरी नीतियों से अपनी घृणा और क्रोध व्यक्त करने के लिए इस्लामाबाद में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कश्मीरी लोगों के साथ समरसता जताई और भारत तथा पाकिस्तान के मध्य मतभेदों के न्यायपूर्ण समाधान के संबंध में वाशिंग्टन के खोखले वादों पर आपत्ति जताई।
इसी प्रकार प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर में जारी अशांति की समाप्ति की मांग की। इस प्रदर्शन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में विभिन्न पार्टियों के नेता और धर्मगुरू भी उपस्थित थे।
पाकिस्तानी नागरिकों का मानना है कि उनके देश में हिंसा और आतंकवाद फैलाने का मूल ज़िम्मेदार अमेरिका है।
काफी समय पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के मध्य कश्मीर समस्या के समाधान में सहायता करने का वादा किया था परंतु अब तक इस संबंध में ट्रम्प सरकार ने न केवल कोई ठोस क़दम नहीं उठाया बल्कि दक्षिण एशिया के मामलों के संबंध में उसका रवइया कश्मीर में तनाव में वृद्धि का कारण बना है। MM