मालाबार सैन्य अभ्यास, चीन के लिए एक रणनैतिक संदेश हैः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i45264-मालाबार_सैन्य_अभ्यास_चीन_के_लिए_एक_रणनैतिक_संदेश_हैः_अमरीका
भारत- जपान और अमरीका की नौसेना के बीच मंगलवार को आरंभ होने वाले मालाबार नौसेना अभ्यास-2017 को अमरीका ने चीन के लिए एक रणनैतिक संदेश बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१७ ०४:०५ Asia/Kolkata
  • मालाबार सैन्य अभ्यास, चीन के लिए एक रणनैतिक संदेश हैः अमरीका

भारत- जपान और अमरीका की नौसेना के बीच मंगलवार को आरंभ होने वाले मालाबार नौसेना अभ्यास-2017 को अमरीका ने चीन के लिए एक रणनैतिक संदेश बताया है।

अमेरिकी नौसेना के कमांडर, रियर एडमिरल विलियम डी बायर्ने जूनियर ने सैन्य अभ्यास के उद्घाटन के बाद कहा कि यह दुनिया के सामने एक महान उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभ्यास चीन को एक रणनीतिक संदेश है। यह संदेश कनाडा या उत्तरी कोरिया, ऑस्ट्रेलिया या किसी भी दूसरी नौसेना के लिए भी है। 

ज्ञात रहे कि भारत, अमरीका और जापान की नौसेना ऐसी स्थिति में यह सैन्य अभ्यास कर रही है कि जब सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव पाया जाता है और दक्षिणी चीन सागर में बीजिंग ने अपनी उपस्थिति मज़बूत कर ली है।

मालाबार सैन्य अभ्यास और चीन के साथ जारी तनाव के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में फ़्लैग अफ़सर, कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान, एचसीएस बिष्ट ने कहा कि इस मामले का मालाबार अभ्यास से कुछ लेना देना नहीं। उन्होंने कहा कि मालाबार अभ्यास की प्रक्रिया एक साल पहले तय हुई थी और शुरुआती योजना छह महीने पहले बनी थी। (AK)