अमरीका, ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के चक्कर में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i45930-अमरीका_ईरान_पर_नए_प्रतिबंध_लगाने_के_चक्कर_में
अमरीकी राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते के विरुद्ध अपनी कार्यवाहियां जारी रखते हुए ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ १२:१३ Asia/Kolkata
  • अमरीका, ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के चक्कर में

अमरीकी राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते के विरुद्ध अपनी कार्यवाहियां जारी रखते हुए ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की सूचना दी है।

रोएटर्ज़ के अनुसार वाइट हाउस ने एक बयान जारी करके कहा है कि डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसकी क़ैद में मौजूद अमरीकी जासूसों को रिहा करके अमरीका वापस न भेजा गया तो उसे इसके कड़े परिणाम भुगतने होंगे। ट्रम्प ने ईरान से मांग की है कि वह अमरीका की फ़ेड्रल पुलिस के पूर्व अधिकारी, राॅबर्ट लेविन्सन को वापस करे। अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि यह अधिकारी दस साल पहले ईरान में लापता हो गया था।

 

ट्रम्प ने इसी तरह ईरान से मांग की है कि वह सियामक नमाज़ी और उसके पिता बाक़िर नमाज़ी को भी रिहा करे। यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब ईरान के पास गिरफ़्तार किए गए लोगों के जासूसी में लिप्त होने के प्रमाण मौजूद हैं। ईरान ने इसी तरह कई बार घोषणा की है कि उसके पास राॅबर्ट लेविन्सन के बारे में कोई सूचना नहीं है जो अवैध रूप से ईरान के कीश द्वीप में घुसा था। (HN)