केन्द्रीय अफ़ग़ानिस्तान में एक अस्पताल पर तालेबान का हमला, 35 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46068-केन्द्रीय_अफ़ग़ानिस्तान_में_एक_अस्पताल_पर_तालेबान_का_हमला_35_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान के केन्द्रीय प्रांत ग़ौर में तालेबान ने एक अस्पताल पर हमला किया जिसमें कम से कम 35 लोग हताहत हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०१७ १३:५७ Asia/Kolkata
  • (फ़ाइल फ़ोटो)
    (फ़ाइल फ़ोटो)

अफ़ग़ानिस्तान के केन्द्रीय प्रांत ग़ौर में तालेबान ने एक अस्पताल पर हमला किया जिसमें कम से कम 35 लोग हताहत हुए।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता शाह हुसैन मुर्तज़वी ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा “जब तालेबान अस्पताल में दाख़िल हुए तो उन्होंने सभी 35 नागरिकों को मार डाला।” प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि मारे गए लोग मरीज़ थे या अस्पताल के कर्मचारी।

उन्होंने कहा कि यह मानवता के ख़िलाफ़ घिनौना जुर्म है।

स्थानीय मीडिया ने रविवार देर रात रिपोर्ट में कहा कि तालेबान के मिलिटेंट्स ने स्थानीय अस्पताल को आग लगायी और उसमें मौजूद सभी लोगों को क़त्ल कर दिया।

तालेबान मिलिटेंट्स के प्रवक्ता ने कहा कि अशांत क्षेत्र में जारी भीषण लड़ाई के दौरान अस्पताल के कई भाग तबाह हो गए।

यह घटना ग़ौर प्रांत के तयवारा ज़िले में अफ़ग़ान सैनिकों के साथ कई दिन तक भीषण लड़ाई और इस ज़िले पर तालेबान के क़ब्ज़ा करने के बाद घटी। प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता अब्दुल हई ख़तीबी ने तयवारा ज़िले पर तालेबान के क़ब्ज़े की पुष्टि की है। (MAQ/N)