लाहौर धमाका तालेबान की स्पेशल युनिट ने किया,
Jul २६, २०१७ ०९:०३ Asia/Kolkata
पाकिस्तान में जांच एजेंसियों ने कहा है कि लाहौर हमले का ज़िम्मेदार एक नया ग्रुप है जो पाकिस्तान तहरीके तालेबान से ही संबंधित है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि लाहौर में होने वाला बम धमाका तालेबान स्पेशल ग्रुप टीएसजी की ओर से किया गया है जिनके पास प्रशिक्षित आत्मघाती हमलावर हैं।
उनका कहना था कि इससे पहले लाहौर में होने वाले हमलों की ज़िम्मेदारी टीटीपी से अलग होने वाले संगठन जमाअतुल अहरार ने ली थी। इस संगठन की ओर से कई शहरों में किए गए आतंकी हमलों के बाद अमरीका ने उसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठनों की सूचि में शामिल कर दिया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि उभरते हए टीएसजी ने क़ानून लागू करने वाली संस्थाओं में गहरी चिंता पैदा कर दी है।
टैग्स