“मैं सद्दाम हुसैन हूं और अभी ज़िंदा हूं”+वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46186-मैं_सद्दाम_हुसैन_हूं_और_अभी_ज़िंदा_हूं_वीडियो
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा है कि मैं सद्दाम हुसैन हूं और अभी ज़िंदा हूं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१७ १०:५५ Asia/Kolkata

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा है कि मैं सद्दाम हुसैन हूं और अभी ज़िंदा हूं।

सैन्य वर्दी और टोपी पहनकर मादुरो ने एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा मैं सद्दाम हुसैन के जैसा हूं, ज़िंदा सद्दाम हुसैन हूं।

 

वेनेज़ुएला में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन और अशांति जारी है और सरकार विरोधी अमरीका के समर्थन से मादुरो पर सत्ता छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।

वेनेज़ुएला की अर्थव्यवस्था काफ़ी हद तक तेल पर निर्भर है और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमतों के घटने से इसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

मार्च के महीने से हिंसक प्रदर्शनों में अत्यधिक वृद्धि आ गई और प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पों में अब तक 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। msm