उत्तर कोरिया ने अमेरिका को परमाणु हमले की चेतावनी दी
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई ग़लती की उसे प्यूंगयांग के परमाणु हमले का सामना होगा।
प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर कोरिया के वरिष्ठ सैनिक कमांडर पाक यूंग सिक ने बुधवार को दोनों कोरियाओं के मध्य युद्ध की समाप्ति दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कहा कि अगर दुश्मन हमारे खिलाफ परमाणु हमला करेंगे तो हम भी पूर्व चेतावनी के बिना अमेरिका को परमाणु हमले का लक्ष्य बनायेंगे।
ज्ञात रहे कि 27 जुलाई वर्ष 1953 को दोनों कोरियाओं के मध्य युद्ध बंद हुआ था।
इसी मध्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सैनिक संसाधनों को उत्तर कोरिया के पश्चिम में स्थित कासून्ग शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है जो इस बात का सूचक है कि उत्तर कोरिया अंतरमहाद्विपीय नया बैलेस्टिक मिसाइल या आगामी कुछ दिनों में मध्यम दूरी के मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी में है।
उत्तर कोरिया ने 4 जुलाई को घोषणा की थी कि उसने अपने पहले अंतरमहाद्विपीय मिसाइल का परीक्षण कर लिया है और मिसाइलों पर परमाणु वार हेड्स लगाने की तकनीक भी प्राप्त कर ली है। MM