चीन ने फिर दी अमरीका को धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46266-चीन_ने_फिर_दी_अमरीका_को_धमकी
चीन ने अमरीका को लगातार दूसरे दिन धमकी देते हुए सैन्य गतिविधियां रोकने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१७ १३:१३ Asia/Kolkata
  • चीन ने फिर दी अमरीका को धमकी

चीन ने अमरीका को लगातार दूसरे दिन धमकी देते हुए सैन्य गतिविधियां रोकने की मांग की है।

चीन का कहना है कि उसकी सीमा के निकट अमरीका और उसके घटकों की सैन्य गतिविधियों को तत्काल रुकना चाहिए।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार चीन के रक्षामंत्रालय ने गुरूवार को एक बयान जारी करके बताया है कि चीन के तटवर्ती क्षेत्रों के निकट अमरीकी टोही विमानों की गतिविधियां जारी हैं।  इस बयान के अनुसार यह संदिग्ध सैन्य गतिविधियां, दोनो देशों के लिए ख़तरा बन सकती हैं।  चीनी बयान में कहा गया है कि देश की सीमा के निकटवर्ती क्षेत्र में अमरीका को सैन्य गतिविधियां नहीं करनी चाहिए।

इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि पिछले साल अमरीका के जासूसी विमानों ने कई बार चीन के तटीय क्षेत्रों में उड़ानें भरी थीं।