चीन हमारे लिए ख़तरा बनता जा रहा हैः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46294-चीन_हमारे_लिए_ख़तरा_बनता_जा_रहा_हैः_अमरीका
सीआईए प्रमुख का कहना है कि चीन, अमरीका के लिए एक गंभीर ख़तरे में परिवर्तित होता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०१७ ०४:१७ Asia/Kolkata
  • चीन हमारे लिए ख़तरा बनता जा रहा हैः अमरीका

सीआईए प्रमुख का कहना है कि चीन, अमरीका के लिए एक गंभीर ख़तरे में परिवर्तित होता जा रहा है।

अमरीका की गुप्तचरसेवा सीआईए के प्रमखु माइक पोंपेओ ने चीन को अमरीका के लिए दीर्धकालीन गंभीर ख़तरा बताया है।

सीआईए प्रमुख ने गुरूवार को एक साक्षात्कार में कहा कि आर्थिक और सैनिक दोनो दृष्टि से चीन अब अमरीका के लिए गंभीर ख़तरा बन गया है।  उन्होंने कहा कि इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चीन, अमरीका को चेतावनी दे चुका है।  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लो कांग कह चुके हैं कि हम इस बात की अनुमति नहीं देंगे की बीजिंग को डराया या धमकाया जाए।  चीन के रक्षामंत्रालय ने गुरूवार को एक बयान जारी करके कहा था कि चीन के तटवर्ती क्षेत्रों के निकट अमरीकी टोही विमानों की गतिविधियां जारी हैं।  इस बयान के अनुसार यह संदिग्ध सैन्य गतिविधियां, दोनो देशों के लिए ख़तरा बन सकती हैं।