नाइजीरिया में बोको हराम का हमला, दर्जनों हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46312-नाइजीरिया_में_बोको_हराम_का_हमला_दर्जनों_हताहत
नाइजीरिया में आतंकवादी गुट बोको हराम के हमले में दर्जनों लोग हताहत हुए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २८, २०१७ १६:२७ Asia/Kolkata
  • नाइजीरिया में बोको हराम का हमला, दर्जनों हताहत

नाइजीरिया में आतंकवादी गुट बोको हराम के हमले में दर्जनों लोग हताहत हुए।

बोको हराम ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में उस टीम पर हमला किया जो तेल की खोज कर रही थी।

इरना के अनुसार, बोको हराम ने शुक्रवार तड़के यह हमला किया जिसमें इस टीम के कम से कम 50 सदस्य हताहत और अनेक घायल हुए।

पिछले बुधवार को भी बोको हराम के आतंकी नाइजीरिया की राष्ट्रीय तेल कंपनी के 10 इंजीनियरों का उत्तरी नाइजीरिया में अपहरण कर उन्हें अज्ञात स्थान ले गए।

नाइजीरिया में 2009 से बोको हराम के हमले शुरु हुए, जिसमें अब तक हज़ारों लोग हताहत और लगभग 30 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। (MAQ/N)