रूस ने भी की अमरीका के ख़िलाफ़ जवाबी कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46314-रूस_ने_भी_की_अमरीका_के_ख़िलाफ़_जवाबी_कार्यवाही
रूस ने अमरीका से कहा है कि वह इस देश में अपने कूटनयिकों की संख्या कम करे और मॉस्को स्थित अपने दूतावास के गोदामों का इस्तेमाल रोक दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०१७ १२:३६ Asia/Kolkata
  • मॉस्को में अमरीकी दूतावास की तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)
    मॉस्को में अमरीकी दूतावास की तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)

रूस ने अमरीका से कहा है कि वह इस देश में अपने कूटनयिकों की संख्या कम करे और मॉस्को स्थित अपने दूतावास के गोदामों का इस्तेमाल रोक दे।

अमरीकी कॉन्ग्रेस में रूस के ख़िलाफ़ पाबंदी लगाने से संबंधित पारित हुए बिल के बाद मॉस्को ने यह क़दम उठाया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमरीका को 1 सितंबर तक रूस की भूमि पर अपने कूटनयिकों की संख्या 455 करनी होगी जो अमरीका में नियुक्त रूसी कूटनयिकों के जितनी संख्या है।

रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में आया है, रूस 1 अगस्त तक मॉस्को के दोरोज़नया स्ट्रीट पर गोदामों और सेरेब्रियानी बोर में अमरीकी दूतावास के बंग्ले के इस्तेमाल पर रोक लगा देगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस कार्यवाही को मंज़ूरी दे दी है। (MAQ/N)