थाड मिज़ाइल सिस्टम के बारे में अमरीका को चीन की धमकी
चीन के विदेश मंत्रालय ने कोरिया प्रायःद्वीप पर अमरीकी थाड मिज़ाइल सिस्टम के संबन्ध में अमरीका और दक्षिणी कोरिया को धमकी दी है।
इर्ना के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा है कि जितनी जल्दी हो सके, अमरीका के थाई मिज़ाइल सिस्टम को दक्षिणी कोरिया से हटाया जाए।
चीन के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह मिज़ाइल सिस्टम, चीन और क्षेत्र के लिए गंभीर ख़तरा है। इस बयान के अनुसार इससे क्षेत्र का स्ट्रैटेजिक संतुलन बिगड़ जाएगा।
चीन की ओर से यह घोषणा, एेसे में की गई है कि जब दक्षिणी कोरिया के शनिवार को कहा है कि उत्तरी कोरिया की ओर से अन्तरमहाद्वीपीय मिज़ाइल के परीक्षण के बाद अमरीकी थाड मिज़ाइल, लगाना ज़रूरी हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जूलाई 2016 में अमरीका और दक्षिणी कोरिया के बीच यह सहमति बन गई थी कि दक्षिणी कोरिया में थाड मिज़ाइल सिस्टम लगाया जाए।