शत्रुओं को पराजित करने में सक्षमः चीनी राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46440-शत्रुओं_को_पराजित_करने_में_सक्षमः_चीनी_राष्ट्रपति
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीएलए अर्थात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के स्थापना दिवस पर कहा कि देश की सेना अपने सभी दुश्मनों को मात देने में सक्षम है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१७ १२:२० Asia/Kolkata
  • शत्रुओं को पराजित करने में सक्षमः चीनी राष्ट्रपति

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीएलए अर्थात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के स्थापना दिवस पर कहा कि देश की सेना अपने सभी दुश्मनों को मात देने में सक्षम है। 

30 जूलाई को चीनी सेना के 90वें स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि हमारी सेना में सभी दुश्मनों को मात देने का साहस है।

चीन के राष्ट्रपति ने सेना के स्थापना दिवस समारोह में अपने 10 मिनट के भाषण में कहा कि हमारी सेना में विश्व शांति की सुरक्षा के लिए एक नया योगदान करने का साहस व क्षमता है।

ज्ञात रहे कि चीन के राष्ट्रपति का यह बयान एसी स्थिति में सामने आया है कि जब भारत और चीन के बीच हालिया दिनों में सीमावर्ती विवाद में तेज़ी आई है।