आतंकवादियों की रूसी नागरिकता समाप्त की जायेगी
रूस के सैकड़ों नागरिक अब तक सीरिया और इराक में आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्रा फ्रंट में शामिल हो चुक हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने आतंकवादियों की नागरिकता समाप्त करने के क़ानून पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इससे पहले इस कानून का मसौदा रूस के दोनों सदनों में पारित हो गया था।
इस कानून के अनुसार अतिवादी और आतंकवादी तत्वों की रूसी नागरिकता समाप्त कर दी जायेगी। रूसी सरकार ने पिछले तीन अप्रैल को सेन्ट पीटर्सबर्ग नगर के मैट्रो स्टेशन पर होने वाले आतंकवादी विस्फोट के बाद यह कानून पारित करने की मांग की थी। इस विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गये थे। पहली सितंबर से यह कानून लागू हो जायेगा।
ज्ञात रहे कि रूस के सैकड़ों नागरिक अब तक सीरिया और इराक में आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्रा फ्रंट में शामिल हो चुक हैं।
सीरियाई सरकार की आधिकारिक मांग पर वर्ष 2015 से रूसी सैनिक सीरिया में मौजूद हैं और वे आतंकवादी गुट दाइश और नुस्रा फ्रंट के ठिकानों पर बम्बारी करते और सीरियाई सैनिकों की ज़मीनी कार्यवाही का समर्थन करते हैं और इसी कारण रूस में आतंकवादियों के हमलों में वृद्धि हो गयी है। MM