अफ़ग़ानिस्तान में 2 अमरीकी सैनिक मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46684-अफ़ग़ानिस्तान_में_2_अमरीकी_सैनिक_मारे_गए
अमरीकी युद्ध मंत्रालय पेन्टगॉन का कहना है कि दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में नेटो के रक्षक दल पर तालेबान के हमले में 2 अमरीकी सैनिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१७ ०१:४५ Asia/Kolkata
  • 2 अगस्त 2017 को काबुल के दक्षिण में क़न्धार में नेटो के रक्षक दल पर हुए हमले के बाद घटनास्थल पर अमरीकी नौसेना का हेलीकाप्टर उड़ान भरते हुए
    2 अगस्त 2017 को काबुल के दक्षिण में क़न्धार में नेटो के रक्षक दल पर हुए हमले के बाद घटनास्थल पर अमरीकी नौसेना का हेलीकाप्टर उड़ान भरते हुए

अमरीकी युद्ध मंत्रालय पेन्टगॉन का कहना है कि दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में नेटो के रक्षक दल पर तालेबान के हमले में 2 अमरीकी सैनिक मारे गए।

उधर तालेबान का कहना है कि बधुवार को क़न्धार शहर के निकट हुए इस हमले में 15 अमरीकी सैनिक मारे गए और 2 बक्तर बंद गाड़ियां भी तबाह हुयीं, लेकिन आम तौर पर तालेबान मरने वालों की तादाद और नुक़सान के बारे में जो आंकड़े पेश करते हैं उसकी स्थानीय सूत्र पुष्टि नहीं करते।

पेन्टगन के प्रवक्ता जेफ़ डेविस ने कहा, “मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि 2 अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान के क़न्धार में उस समय मारे गए जब रक्षक दल पर हमला हुआ।”

उधर ऑप्रेशन रेज़लूट सपोर्ट के प्रवक्ता कैप्टन विलियम सैल्विन ने कहा कि इस बार यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह ज़मीन में लगाया गया देसी बम या कार बम का हमला था।(MAQ/N)