अमरीका को भी झेलने पड़ेंगे अफ़ग़ानिस्तान के दुष्परिणामः अमरीकी सेनेटर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46812-अमरीका_को_भी_झेलने_पड़ेंगे_अफ़ग़ानिस्तान_के_दुष्परिणामः_अमरीकी_सेनेटर
एक अमरीकी सेनेटर ने कहा है कि वाइट हाउस को अफ़ग़ानिस्तन के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१७ १२:१५ Asia/Kolkata
  • अमरीका को भी झेलने पड़ेंगे अफ़ग़ानिस्तान के दुष्परिणामः अमरीकी सेनेटर

एक अमरीकी सेनेटर ने कहा है कि वाइट हाउस को अफ़ग़ानिस्तन के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ेगा।

अमरीकी सीनेटर लिंडरसी ग्रैहम ने अमरीकी सरकार को सचेत करते हुए कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के बारे में वाइट हाउस की युद्धप्रेमी नीतियों के बहुत ही भयानक परिणाम सामने आएंगे।  उन्होंने कहा कि इससे अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा स्थिति ख़राब होगी जिसके दुष्परिणाम, अमरीका को भी भुगतने पड़ेंगे।  उन्होंने कहा कि एेसे में अमरीका को अफ़ग़ानिस्तन में इराक़ युद्ध से भी बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इससे पहले सीनेट में अमरीकी सशस्त्र सेनाओं की समिति के प्रमुख जाॅन मेककेन ने कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान के बारे में ट्रम्प को रणनीति के बारे बहुत जल्द निर्णय लेना चाहिए।

कुछ अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमरीका की ओर से रणनीति के निर्धारण में विलंब का मुख्य कारण यह है कि वाइट हाउस के अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर मतभेद पाए जाते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान युद्ध के लिए और सैनिकों को भेजा जाए या फिर अफ़ग़ानिस्तान युद्ध की ज़िम्मेदारी, निजी सुरक्षा कंपनियों के हवाले कर दी जाए।

उल्लेखनीय है कि अमरीका ने सन 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया था।  अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकियों के क्रियाकलापों ने सिद्ध कर दिया है कि वे इस देश में शांति की स्थापना में पूर्ण रूप से विफल रहे हैं और आतंकवादी गुटों को पराजित करने में सक्षम नहीं हैं।