अमरीका में फिर एक इस्लामी सेंटर पर हमला
Aug ०६, २०१७ ०७:०७ Asia/Kolkata
अमरीका के मिनेसोटा राज्य के ब्लूमिंग्टन शहर में शनिवार की सुबह एक इस्लामी सेंटर में धमाका होने के बाद आग लग गयी।
इरना के अनुसार, यह घटना ब्लूमिंग्टन के ‘अलफ़ारूक़’ इस्लामी सेंटर में सुबह की नमाज़ के दौरान घटी जब हमलावरों ने मस्जिद की खिड़की के शीशे तोड़ कर उसमें देसी बम फेंके।
रिपोर्ट मिलने तक पुलिस की ओर से इस हमले में संभावित नुक़सान का उल्लेख नहीं हुआ था।
ग़ौरतलब है कि अमरीका में ट्रम्प के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के समय से इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में मुसलमानों और उनके धार्मिक केन्द्रों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गयी हैं। (MAQ/N)
टैग्स